चहल की संभावित भारतीय प्लेइंग-11 चौंकाने वाली! ईशान को ही किया बाहर; अपने दोस्त को भी नहीं चुना
टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होने जा रहा है। भारत सात को अपने पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ेगा। इस पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी संभावित प्लेइंग-11 चुनकर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए चहल ने ईशान किशन और कुलदीप यादव जैसे बड़े नामों को बाहर रखा है। खास बात तो यह है कि कुलदीप मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और चहल के खास दोस्त भी हैं। चहल ने कुलदीप पर वरुण चक्रवर्ती को तरजीह दी है।
ईशान को बाहर रखना सरप्राइज
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे ईशान किशन को प्लेइंग-11 में जगह न मिलना सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। चहल ने ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर भरोसा जताया है। संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन साधारण रहा है, इसके बावजूद चहल ने उन पर भरोसा दिखाया। चहल ने इस चयन को लेकर कहा, 'टी20 में मुझे ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो दबाव में भी गेम को कंट्रोल कर सकें।'
मिडिल ऑर्डर में संतुलन पर जोर
चहल की टीम में नंबर तीन पर चोट से वापसी कर रहे तिलक वर्मा को जगह मिली है। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। मिडिल ऑर्डर और फिनिशर की भूमिका हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह निभाएंगे। यह संयोजन टीम को गहराई और पावर दोनों देता है। उन्होंने ईशान पर रिंकू को तरजीह दी, जबकि ईशान ने मध्यक्रम में शानदार फॉर्म दिखाया है।
गेंदबाजी में आक्रामक रणनीति
गेंदबाजी विभाग में चहल ने दो स्पिनर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को चुना है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी। इसी संतुलन के चलते कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है, जिन्होंने 2025 एशिया कप फाइनल के बाद सीमित टी20 मैच खेले हैं।
ग्रुप ए में भारत की चुनौती
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का लक्ष्य इतिहास रचना है। भारत की नजर घरेलू धरती पर खिताब बचाने वाली पहली टीम बनना और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना है।चहल की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी