जनता दरबार में नन्ही बच्ची की कविता पर CM योगी हुए गदगद
लखनऊ|यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन के दौरान कई फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इसी बीच एक भावुक और दिलचस्प मामला सामने आया, जब एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और स्कूल में दाखिले की मांग रखी।नजनता दर्शन में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची से पूछा कि वह क्या कहना चाहती है, तो बच्ची ने मासूमियत से कहा कि उसका स्कूल में एडमिशन करा दिया जाए।मुख्यमंत्री ने बच्ची से बातचीत करते हुए पूछा कि वह रोज स्कूल जाएगी या नहीं और मन लगाकर पढ़ाई करेगी या नहीं। बच्ची ने सिर हिलाकर हामी भर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची की मां से पूछा कि किस कक्षा में दाखिला चाहिए। मां ने बताया कि नर्सरी में एडमिशन कराना है। मुख्यमंत्री ने बच्ची से कहा कि वह क्या पढ़ती है और कुछ सुनाने के लिए कहा। इस पर बच्ची ने 'शेर बच्चे, शेर बच्चे' कविता सुनाई। बच्ची की कविता सुनकर मुख्यमंत्री काफी खुश हो गए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची का स्कूल में दाखिला तुरंत कराया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची से स्नेहपूर्वक पूछा कि अब वह खुश है या नहीं और उसे चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बच्ची अनाबी अली ने बताया कि उसने योगी जी से लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराने के लिए कहा था। बच्ची के अनुसार मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उसका एडमिशन हो जाएगा। वहीं बच्ची की मां फराह मुशर्रफ ने भी बताया कि उनकी बेटी स्कूल जाने को लेकर बहुत उत्साहित है और मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि दाखिला हो जाएगा। जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है।

राजस्थान पर जीत के बाद भावुक हुए KKR खिलाड़ी, वरुण ने बताई अंदर की बात
नागपुर शर्मसार: एनजीओ डायरेक्टर रियाज काजी गिरफ्तार, महिला कर्मियों ने खोली पोल
“शब्द कम पड़ जाएंगे…” श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
चंबल नदी पर बनेगा 40 करोड़ का नया फोरलेन ब्रिज, घाटाबिल्लौद मार्ग पर बदलेगा ट्रैफिक
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी
कूच बिहार में गरजे खरगे: पीएम मोदी के बंगाल दौरों पर उठाए कड़े सवाल
अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत से किया इनकार, 23 अप्रैल को सुनवाई।
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मचा हड़कंप
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी