राष्ट्रीय सेवा योजना में बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प
वाराणसी । राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बरकछा, मिर्ज़ापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाइयों 011C एवं 011D द्वारा 31 जनवरी 2026 को शाहपुर चौंसा एवं बरकछा ग्रामों में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. शशिधर के. एस., कार्यक्रम अधिकारी (एन.एस.एस. इकाई – 011C) एवं डॉ. सविता देवांगन, कार्यक्रम अधिकारी (एन.एस.एस. इकाई–011D) द्वारा किया गया, जिसमें एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बाल विवाह के सामाजिक, कानूनी एवं स्वास्थ्यगत दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा बाल विवाह मुक्त भारत की संकल्पना को सशक्त बनाना था। जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक, जागरूकता गीत तथा पोस्टर–प्लैकार्ड के माध्यम से ग्राम स्तरीय अभियान चलाया गया, जिसमें शिक्षा, विधिक जागरूकता, लैंगिक समानता एवं सामाजिक दायित्व का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सविता देवी, ग्राम प्रधान, शाहपुर चौंसा एवं श्रीमती गुलशन देवी, ग्राम प्रधान, बरकछा ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जो सामाजिक सुधार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति एन.एस.एस. की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर