सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी क्रांति की झलक, पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रोज गार्डन में राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. फूलों की खेती करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने अनुदान राशि का चेक भी दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों और लोगों को संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि फसल के साथ साथ अब फूलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ा रही है. मध्य प्रदेश फूलों के उत्पादन में देश में नंबर 2 पर है. शरीर भी छूट जाए तो भी पुष्प हमारे साथ रहते हैं. पुष्प भाव की भाषा है।
45000 हेक्टेयर में हो रही है फूलों की खेती
मुख्यमंत्री ने पुष्प प्रदर्शनी के दौरान बड़ी बात कही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में 45000 हेक्टेयर में फूलों की खेती हो रही है. 45 हजार किसान आज फूलों की खेती से जुड़े हैं. 16 विभागों को मिलाकर कृषि कल्याण वर्ष की योजना बनी है. भावांतर योजना से भी किसानों को लाभ मिल रही है. पुष्प खेती की संभावनाएं मध्यप्रदेश में बढ़ रही है. मध्य प्रदेश का फूल लंदन तक जा रहा है।
पुष्प प्रदर्शनी की तारीख बढ़ाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी की तारीख बढ़ाने की भी कार्यक्रम में घोषणा की. प्रदर्शनी अब तीन दिनों तक चलेगी, पहले प्रदर्शनी एकदिवसीय थी. मुख्यमंत्री ने कहा अभी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित हुई है. आगे इसी तरह जिले में भी कार्यक्रम किए जाएंगे. हमारी सरकार बनने के बाद पुष्प उद्यानिका का क्षेत्र डबल हुआ है. मध्य प्रदेश का फूल लंदन तक जा रहा है।
‘सिंहस्थ 2028 में बाहर के फूलों का इस्तेमाल नहीं होगा’
पुष्प प्रदर्शनी में उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आने वाले सिंहस्थ 2028 में बाहर के फूलों इस्तेमाल नहीं होगा. उज्जैन में बाहर से कहीं भी फूल नहीं आएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में 100 एकड़ का क्लस्टर फूलों की खेती के लिए बनाया गया है. स्थानीय फूलों का ही कुंभ में इस्तेमाल होगा. इससे स्थानीय किसानों को रोजगार मिलेगा. किसान समृद्ध होंगे. मध्य प्रदेश की सभी धर्म नगरियों में फूलों की खेती के लिए क्लस्टर बनाया जाएगा. उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री और उद्यानिकी मंत्री भी मौजूद रहे।

पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव