धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 47 लाख के इनामी हथियारों के साथ
Naxal Surrender: धमतरी जिले में नक्सलियों का सरेंडर हुआ है. यहां 7 महिला और 2 पुरूष समेत कुल 9 नक्सलियों ने रायपुर IG अमरेश मिश्रा के हथियारों के सामने सरेंडर किया. ये सभी नक्सली लंबे समय से सीतानदी क्षेत्र में सक्रिय थे.
धमतरी में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर
ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा- डीव्हीसीएम सीतानदी एरिया कमेटी सचिव, ०३ लाख रूपये के ईनामी, इंसास हथियार के साथ,
उषा उर्फ बालम्मा – डीव्हीसीएम टेक्निकल (डीजीएन) 08 लाख रूपये के ईगानी, इंसास हथियार के साथ,
रामदास मरकाम उर्फ आयता उर्फ हिमांशु – पूर्व गोबरा एलोएस कमांडर / वर्तमान नगरी एसीएम
रोनी उर्फ उमा – सीतानदी एरिया कमेटी कमांडर 05 लाख ईनामी, कार्बाइन हथियार के साथ
निरंजन उर्फ पोदिया सीनापाली एससीएम टेक्निकल (डीजीएन) 05 लाख रूपये का ईनामी, एसएलआर हथियार के साथ
सिंधु उर्फ सोमड़ी- एसीएम 05 लाख रूपये के ईनामी भरमार हथियार के साथ
रीना उर्फ चिरो – एसीएम सीनापाली एरिया कमेटी / एलजीएस 05 लाया ईनामी
अमीला उर्फ सन्नी – एसीएम / मैनपुर एलजीएस 05 लाख रूपये के ईनामी
लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती – उषा की बॉडी गार्ड, 01 लाख रूपये के ईनामी,
47 लाख के थे इनामी
धमतरी में सक्रिय समस्त माओवादी एरिया कमेटियों को सम्पूर्ण रूप से समर्पण कराने के लिए शासन के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के माध्यम से लगातार अपील की जा रही थी. धमतरी पुलिस की टीम, डीआरजी एवं सीआरपीएफ के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत निरंतर चल रहे प्रयास एव दबाव से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
नक्सलियों से मिले ये हथियार
बता दें कि नक्सलियों द्वारा अपने साथ इसास रायफल 02 नग, मैगजीन 05. राउण्ड 37, एसएलआर रायफल 02 नग, मैगजीन 04. राउण्ड 18. कार्बाइन 01 नग. मैगजीन 02, राउण्ड 12. भरमार बंदूक २ नग. ०१ रेडियो सेट, (वॉकी-टॉकी) इत्यादि दैनिक उपयोगी सामग्री लाई गई थी.

बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान