हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, 173% बढ़ा स्मॉलकैप कंपनी का मुनाफा
स्मॉलकैप कंपनी इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज अपने निवेशकों को 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर शेयरधारकों को 3 बोनस शेयर बांटेगी। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 27 फरवरी 2026 फिक्स की है। कंपनी के शेयर शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को BSE में शुरुआती कारोबार में करीब 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 920.05 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
173% बढ़ा है इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज का मुनाफा
इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज को टैक्स भुगतान के बाद 19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। स्मॉलकैप कंपनी का प्रॉफिट 173 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले साल की समान अवधि के दौरान इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज को 7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 38 पर्सेंट बढ़कर 138 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 100 करोड़ रुपये रहा है। दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान कंपनी का इबिट्डा बढ़कर 33 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 18 करोड़ रुपये था।
एक दिन की गिरावट के बाद सोना एक नए शिखर पर, चांदी ₹12600 से अधिक उछली
9 महीने में 200% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
स्मॉलकैप कंपनी इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 9 महीने में 200 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 22 अप्रैल 2025 को 304.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को 920.05 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 60 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले तीन महीने में इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 70 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1030 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 269.95 रुपये है।
2 दिन में 2.80 गुना सब्सक्राइब, GMP अभी से दिखा रहा ₹151 पर लिस्टिंग
IPO में 58 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयर का दाम 58 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 18 अप्रैल 2017 को खुला था और यह 21 अप्रैल तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर 2 मई 2017 को 69.60 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए थे। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास