इंदौर में बड़ा हादसा: पटेल ब्रिज के नीचे विधायक गोलू शुक्ला की बस में लगी आग
इंदौर। इंदौर के पटेल ब्रिज के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्ला ब्रदर्स की एक बस में अचानक आग भड़क उठी. यह बस विधायक गोलू शुक्ला की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले बस ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया और कुछ ही देर में बस से धुआं और लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया. फायर ब्रिगेड के एसआई शोभाराम मालवीय ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. वहीं, बस का चालक घटना के बाद मौके से गायब बताया जा रहा है, माना जा रहा है कि आग लगते ही वह बस से उतरकर वहां से निकल गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि बस की टक्कर से बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है. आग लगने के पीछे शुरुआती तौर पर टक्कर के बाद उपजा विवाद और भीड़ की भूमिका सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन, 100% भारतीय निर्यात अब टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
अंपायर के फैसले पर आपत्ति पड़ी भारी, रघुवंशी पर जुर्माना