CM जनदर्शन आज : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे जनता से सीधा संवाद
CM Jandarshan : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार, 8 जनवरी को एक बार फिर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशभर से आए लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का त्वरित, संवेदनशील और समयबद्ध निराकरण किया जाए।
इससे पहले CM Jandarshan का आयोजन 13 नवंबर 2025 को किया गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने कई भावनात्मक और महत्वपूर्ण मामलों पर तत्काल निर्णय लिए थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मुलाकात रायपुर की 11 वर्षीय पूनम से हुई थी, जो सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है। मुख्यमंत्री ने पूनम को विशेष विद्यालय में दाखिला दिलाने और छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया था।
उसी जनदर्शन में खेल जगत से जुड़े युवाओं ने भी अपनी समस्याएं रखी थीं। वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी खिलाड़ियों ने स्वेच्छानुदान की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सरकार कोई कमी नहीं आने देगी और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
CM Jandarshan कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी। पहला जनदर्शन 27 जून 2024 को आयोजित किया गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना, उनके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाना और सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना है।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी