विराट कोहली का अचानक यू-टर्न? रेलवे के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे, कोच ने भी की पुष्टि
भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप-डी मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। इस बात की पुष्टि दिल्ली टीम के हेड कोच सरनदीप सिंह ने पहले ही कर दी थी और अब मंगलवार को मैच में दिल्ली के खिलाफ रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। प्लेइंग-11 में भी कोहली नहीं दिखे। ऋषभ पंत ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले यह पुष्टि हुई थी कि कोहली विजय हजारे का एक और मैच खेलेंगे और संभवत: छह जनवरी वाला मैच ही होगा।
रेलवे (प्लेइंग-11): अंश यादव, प्रथम सिंह, सहाब युवराज, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), राज चौधरी, आशुतोष शर्मा, कुश माराठे, जुबैर अली खान, कर्ण शर्मा (कप्तान), कुनाल यादव, राहुल शर्मा।
दिल्ली (प्लेइंग-11): सार्थक रंजन, प्रियंश आर्या, नीतीश राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, तेजस्वी दहिया, हर्ष त्यागी, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी।
कोच सरनदीप सिंह ने क्या कहा था
रेलवे के खिलाफ मैच से एक दिन पहले दिल्ली के हेड कोच और पूर्व भारतीय स्पिनर सरनदीप सिंह ने कहा था, 'विराट उपलब्ध नहीं हैं। पंत और हर्षित कल खेलेंगे।' कोच के इस बयान के बाद साफ हो गया कि दिल्ली को इस अहम मुकाबले में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज के बिना ही उतरेगा।
न्यूजीलैंड सीरीज पर नजर
विराट कोहली, ऋषभ पंत और हर्षित राणा, तीनों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली राष्ट्रीय टीम से जुड़ने की तैयारी में हैं और इसी वजह से वह विजय हजारे ट्रॉफी का यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।
विजय हजारे में कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली ने इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में केवल दो मुकाबले खेले, लेकिन दोनों में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने एक मैच में 131 रन की शतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 77 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन ने यह दिखा दिया कि वह घरेलू क्रिकेट में भी पूरी तरह फिट और फॉर्म में हैं।
दिल्ली की मजबूत स्थिति
दिल्ली टीम फिलहाल ग्रुप-डी में पांच मैचों में चार जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। रेलवे के खिलाफ जीत दिल्ली को अगले चरण में क्वालिफाई कराने के लिए काफी होगी। इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी और उनकी निरंतर मौजूदगी टीम के लिए बड़ा प्लस मानी जा रही है।
वनडे क्रिकेट में कोहली की अहमियत
विराट कोहली का वनडे सेट-अप में लौटना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है, खासकर तब जब वह अब केवल इसी फॉर्मेट में नियमित रूप से खेलते नजर आते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में कोहली ने 302 रन बनाए थे और उनका औसत 151 का रहा था, जो उनकी शानदार फॉर्म को दर्शाता है।

अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
मोहिनी एकादशी 2026: 27 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी