इंदौर दूषित पानी मामला: इलाज में लापरवाही का आरोप, बीमा अस्पताल का वीडियो वायरल
इंदौर । इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीकर बीमार हुए लोगों का अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं हो रहा है. बीमा अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. मरीज दर्द से परेशान हैं, लेकिन इलाज करने वाला कोई नहीं है. यहां मरीज बुरी तरह से तड़प रहा है और आसपास कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं है. मरीज के तड़पने का वीडियो भी सामने आया है।
दर्द से बुरी तरह तड़प रहा मरीज
इंदौर में अधिकारियों की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुख्यमंत्री ने दूषित पानी पीकर बीमार हुए मरीजों का निशुल्क बेहतर से बेहतर इलाज करवाने का सख्त निर्देश दिया था. लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी बीमारों का इलाज अच्छी तरह से नहीं किया जा रहा है. बीमा अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मरीज तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है।
दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर
अस्पताल के बेड पर मरीज बुरी तरह तड़प रहा है. मरीज को इलाज नहीं मिल रहा है. मरीज के पास ना तो ऑक्सीजन है और ना ही कोई डॉक्टर उपलब्ध है. इंदौर में दूषित पाने से हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन प्रशासन मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी सबक लेने को तैयार नहीं है।
इंदौरे में 3 नए अपर आयुक्त नियुक्त किए गए
इंदौर में दूषित जल से मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं. इस आदेश में इंदौर में तीन नए अपर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू