विश्वकप टीम से ड्रॉप हुए गिल तो भड़के युवराज के पिता योगराज, कपिल देव को भी घसीटा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने शुभमन गिल के टी20 विश्व कप स्क्वॉड से बाहर होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि चयनकर्ता अपने उपकप्तान का समर्थन नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान योगराज ने पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का भी जिक्र किया।
गिल के ड्रॉप होने पर भड़के योगराज
रवि बिष्ट के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, 'शुभमन गिल उपकप्तान हैं। क्या वजह है उन्हें टीम से बाहर करने की? क्या 4-5 पारियों में उनका बल्ला नहीं चला तो उन्हें ड्रॉप कर दिया गया? भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 100 मौकों में से सिर्फ 10 बार ही अच्छा प्रदर्शन किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन तब भी वो खेले। आपको पहले से ही बता है क्या वजह रही होगी। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कुछ साल पहले आया। अगर वो चार पारियों में नहीं चला तो क्या आप उसे भी ड्रॉप कर देंगे?'
योगराज ने किया कपिल देव का जिक्र
इस दौरान योगराज ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'चलिए मैं आपको महान कपिल देव का उदाहरण देता हूं। जब हम पाकिस्तान के दौरे पर गए थे, उस वक्त बिशन सिंह बेदी कप्तान थे। लगातार गेंद और बल्ले से खराब प्रदर्शन के बावजूद कपिल देव को मौके मिले। बिशन सिंह बेदी उन्हें अगले इंग्लैंड दौरे पर भी लेकर गए।'
टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं गिल
उल्लेखनीय है कि इस साल सात फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। इस टीम में शुभमन गिल शामिल नहीं हैं। माना जा रहा है कि उनका टी20 प्रारूप में हालिया प्रदर्शन उनके लिए मुसीबत बन गया। एशिया कप के दौरान टीम में वापसी के बाद से उन्होंने 15 मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.26 रहा है, जिसमें एक भी अर्धशतक या शतक शामिल नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज में भी गिल का बल्ला खामोश रहा और उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 32 रन बनाए, जिससे उनके चयन पर दबाव और बढ़ गया।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू