राइस मिलर जिला पंचायत अध्यक्ष के गोदाम पर छापा, दस्तावेजों की जांच शुरू
बैकुंठपुर। प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा की राइस मिल सहित दो मिलों में एसडीएम ने छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान भौतिक सत्यापन में धान की भारी कमी और अवैध भंडारण का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार, मोहित राइस मिल में किए गए सत्यापन में पिछले वर्ष का करीब 500 क्विंटल धान कम पाया गया।
इसके अलावा मिल का दो माह का बिजली बिल भुगतान भी लंबित मिला है, जिसे लेकर अधिकारियों ने आपत्ति दर्ज की है। छापेमारी के दौरान प्रशासन को कुल 1235 क्विंटल धान गायब मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं, 384 बोरा अवैध धान भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से मिल संचालकों में हड़कंप मच गया।
गौरतलब है कि मोहित पैकरा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव