छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच झमाझम बारिश की चेतावनी, अगले 48 घंटे इन जिलों के लिए भारी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. जहां मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं.
कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार
मौसम विभाग नें छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झमाझम पानी गिरने की संभावना है. जिससे की इन इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.
इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो अगले 48 घंटों में वहां न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
अंबिकापुर में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा
बीते दिन के मौसम की बात करें दुर्ग संभाग के एक-दो हिस्सों में शीत लहर चली. इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो दुर्ग में 8.2 डिग्री, कोरिया में 8.2 डिग्री, पेंड्रा में 9 डिग्री, रायपुर में 9 डिग्री, राजनांदगांव में 9.5 डिग्री, दंतेवाड़ा में 9.6 और बिलासपुर में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा