शर्मसार! सरगुजा में 'खाट पर सिस्टम': एम्बुलेंस नहीं मिली तो शव को कांवड़ में ढोने पर मजबूर हुए परिजन
CG News : सरगुजा जिले से प्रशासनिक व्यवस्था की बदहाली की एक बेहद संवेदनशील तस्वीर सामने आई है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भारतपुर–लकरा लता में एक आदिवासी युवक के शव को परिजन खाट में रखकर कांवड़ के सहारे ढोते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शासन और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लकरा लता स्थित एक तालाब में डूबने से आदिवासी युवक सुरेंद्र तिर्की की मौत हो गई थी। हादसे के बाद जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की बारी आई, तो परिजनों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस या किसी वाहन का पहुंचना संभव नहीं हो सका।
मजबूरी में परिजनों ने शव को खाट पर रखा और कांवड़ बनाकर कई किलोमीटर पैदल चलकर पोस्टमार्टम सेंटर तक ले जाने का फैसला किया। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी साथ चलते नजर आए। CG News में सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह कठिन हालात में परिजन अपने प्रियजन के शव को कंधों पर उठाकर ले जा रहे हैं।
यह दृश्य न केवल भावुक कर देने वाला है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी उजागर करता है। आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है। हादसे, बीमारी या आपात स्थिति में लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव