कुलदीप सेंगर की जमानत रद्द होने पर मंत्री दारा सिंह चौहान का बयान, बोले– ‘SC का जो आदेश होगा वही मान्य’
उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत रद्द होने पर यूपी सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि सेंगर को लेकर कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसका पालन सब लोग करेंगे, इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है. सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अक्षरश पालन करेगी |
दारा सिंह चौहान मंगलवार को गोंडा में खादी ग्राम उद्योग विभाग द्वारा लगाई एक प्रदर्शनी में शामिल होने गए थे. उन्होंने इस मेले का उद्घाटन किया और प्रदर्शन का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की ज़मानत रद्द होने पर खुलकर अपनी बात रखी |
सेंगर की जमानत रद्द होने पर कही ये बात
मंत्री दारा सिंह चौहान से जब कुलदीप सिंह सेंगर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सेंगर की जमानत रद्द करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय है उसका पालन सबको करना चाहिए और अगर पीड़िता सुप्रीम कोर्ट जाती है या गई है तो उसको संज्ञान लेकर वह निर्णय ले सकती है. जो भी निर्णय सुप्रीम कोर्ट लेगा उसका प्रदेश सरकार अक्षरश पालन करवाएगी |
सरकार कोर्ट के हर फैसले का पालन करेगी. इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है. वहीं जब उनसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री मोदी की पुरानी फोटो शेयर करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको पसंद है |
RSS की अलकायदा से तुलना करने पर पलटवार
कांग्रेस नेता मणिक्कम टैगोर द्वारा आरएसएस की तुलना अलकायदा से किए जाने पर दारा सिंह चौहान ने पलटवार कर किया और कहा कि ऐसा बयान देना कुछ लोगों के दिमाग की खुराफात है. कुछ लोगों की साजिश है ऐसे लोग जिनके पास कोई काम नहीं है जिसके पास कोई सोच नहीं है इस तरीके से जो राष्ट्र प्रेमी संगठन है राष्ट्रभक्ति लोग हैं उनके ऊपर आए दिन आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं |

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू