उज्जैन में ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, पुलिस ने अपनाया गूगल मैप आधारित क्राउड मैनेजमेंट
उज्जैन | मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन इन दिनों भारी भीड़ का सामना कर रही है. नए साल को नई उमंग और उत्साह के साथ मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे हैं. जिला प्रशासन का दावा है कि रोजाना एमपी समेत दूसरे राज्यों से करीब 2 लाख लोग आ रहे हैं. कई लोग अपने वाहनों के साथ शहर में आ रहे हैं. भीड़ और वाहनों की वजह से अव्यवस्था ना हो, इसके लिए प्रशासन ने पहली गूगल मैप से क्राउड मैनेजमेंट की शुरुआत की है |
गूगल मैप से क्राउड मैनेजमेंट कैसे हो रहा?
उज्जैन पुलिस ने शहर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए गूगल मैप से क्राउड मैनेजमेंट की शुरुआत की है | रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य दिनों में उज्जैन में 6 हजार तक वाहन आते थे, जो वर्तमान बढ़कर 12 हजार हो गए हैं. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए हैवी ट्रैफिक रूट को ब्लॉक किया जा रहा है और वैकल्पिक रास्तों को खोला जा रहा है. इससे श्रद्धालुओं, आम लोगों को मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ रहा है. लोग सीधे निर्धारित की गई पार्किंग तक पहुंच रहे हैं |
10 लोगों की टीम 14 घंटे कर रही एनालिसिस
क्राउड मैनेजमेंट का जिम्मा हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक इंफोर्मेशन कंपनी को दिया गया है. 14 लोगों की टीम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे रियल टाइम में गूगल मैप के जरिए निगरानी कर रहे हैं. इस टीम में पुलिस और साइबर तकनीक से जुड़े जानकार शामिल हैं. उज्जैन सीएसपी के अनुसार यातायात बढ़ता है या ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है तो तुरंत भीड़ को डायवर्ट कर दिया जाता है |
सिंहस्थ 2028 लागू होगी व्यवस्था
गूगल मैप से क्राउड मैनेजमेंट की योजना सफल रही तो इसे साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ में लागू किया जाएगा. आगामी कुंभ भव्य और दिव्य होने वाला है. इसके लिए राज्य सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है |

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू