साप्ताहिक बाजार में नकली नोटों का खेल खत्म...पुलिस ने दबोचा पति-पत्नी का गिरोह, बड़ी मात्रा में नोट जब्त
CG News: रानीतराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है. आरोपियों ने बाजार में सब्जी और अन्य सामान खरीदने के लिए 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों का इस्तेमाल किया था.
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपये के नकली नोट, एक कलर फोटो कॉपी प्रिंटर और पेपर बरामद किए हैं.
क्या है पूरा मामला?
दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रार्थी तुलेश्वर सोनकर निवासी ग्राम सिलपट, थाना भखारा, जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी के साथ रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आया था. शाम करीब 5:30 बजे एक पुरुष और महिला ने 60 रुपये की सब्जी खरीदी और बदले में 500 रुपये का नोट दिया. कुछ समय बाद व्यापारियों को सूचना मिली कि बाजार में नकली नोट चल रहे हैं. जांच करने पर गल्ले में रखा नोट नकली पाया गया, जिसका नंबर 9EP143736 था.
जांच में सामने आया कि आरोपी अरुण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग ने बाजार के कई व्यापारियों को इसी तरह नकली नोट देकर सामान खरीदा. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ऑनलाइन कलर प्रिंटर और पेपर मंगाकर घर पर ही नकली नोट छापे और पाटन व रानीतराई के बाजारों में चलाए.
1.65 लाख के नकली नोट जबत
पुलिस ने आरोपियों के घर ग्राम सोनपैरी, मुजगहन, रायपुर में तलाशी लेकर 1,65,300 रुपये के नकली नोट और मशीन जब्त की। मौके से 5,200 रुपये भी बरामद हुए। थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 123/2025 धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू