वीरेंद्र मिश्रा को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में डिप्टी सचिव का पदभार संभालेंगे
मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली है. उन्हें गृह मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात किया गया है | इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय की ओर से ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर दिया गया है. IPS मिश्रा 2012 बैच के अधिकारी हैं |
साल 2029 तक डेपुटेशन पर रहेंगे
IPS वीरेंद्र कुमार मिश्रा की सिफारिश सेंट्रल डेपुटेशन के लिए की गई थी, उन्हें सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत गृह मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्ति के लिए चुना गया है | यह नियुक्ति पद का कार्यभार संभालने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए होगी. वे 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 दिसंबर 2029 तक इस पद पर कार्य करते रहेंगे. इसके उन्हें इस पदभार से मुक्त कर दिया जाएगा. ये आदेश गुरुवार से प्रभावी होगा |
तीन हफ्ते करना होगा ज्वॉइन
वीरेंद्र कुमार मिश्रा को तीन हफ्तों के भीतर इस पदभार को ग्रहण करना होगा. भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के 17 अगस्त 2005 के सर्कुलर (नंबर 3/4/2004-EO(MM-I) के अनुसार यदि कोई अधिकारी सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत 3 सप्ताह के अंदर पदभार ग्रहण नहीं करता है तो उसे प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा |
दतिया एसपी के पद पर तैनात रहे
वीरेंद्र कुमार मिश्रा 2012 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी है. वे दतिया जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिछले साल यानी 2024 में उनकी 13 साल की अर्हकारी सेवा पूरी होने पर उन्हें एएसपी पद पर प्रमोट किया गया था |

राजस्थान पर जीत के बाद भावुक हुए KKR खिलाड़ी, वरुण ने बताई अंदर की बात
नागपुर शर्मसार: एनजीओ डायरेक्टर रियाज काजी गिरफ्तार, महिला कर्मियों ने खोली पोल
“शब्द कम पड़ जाएंगे…” श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
चंबल नदी पर बनेगा 40 करोड़ का नया फोरलेन ब्रिज, घाटाबिल्लौद मार्ग पर बदलेगा ट्रैफिक
टी20 में बड़ा प्रयोग! BCCI की नई रणनीति, दो टीमों की तैयारी
कूच बिहार में गरजे खरगे: पीएम मोदी के बंगाल दौरों पर उठाए कड़े सवाल
अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत से किया इनकार, 23 अप्रैल को सुनवाई।
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मचा हड़कंप
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी