नए साल से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, MDMA ड्रग सिंडिकेट के दो और आरोपी गिरफ्तार
Raipur MDMA Drug Case: नए वर्ष से पहले रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए ड्रग सिंडिकेट से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में चल रहे इस मामले में पुलिस ने माजिद खान और नंदलाल ठाकुर को हिरासत में लिया है। इस केस में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी माजिद खान (28 वर्ष) रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खटेरी कैपिटल कॉलोनी का निवासी है और पेशे से इवेंट डेकोरेटर है। जांच में सामने आया कि वह इवेंट और पार्टी आयोजनों की आड़ में एमडीएमए ड्रग की खरीद-बिक्री और सप्लाई में शामिल था। वहीं दूसरा आरोपी नंदलाल ठाकुर (20 वर्ष), मूल रूप से मधुबनी (बिहार) का निवासी है, जो ड्रग कारोबार से जुड़े ऑनलाइन पैसों के लेन-देन को संभालता था।
Raipur MDMA Drug Case की जांच तब शुरू हुई थी, जब ड्रग का सेवन करते युवक-युवतियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने वरण अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट पर रेड कर मुख्य सप्लायर पराग बरछा उर्फ रघु सहित नागपुर के तस्कर शुभम राजू धावड़े, अमन शर्मा, शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन और विधि से संघर्षरत एक युवती को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 10 ग्राम एमडीएमए, चार मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए थे।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि एमडीएमए ड्रग के बदले रकम ऑनलाइन माध्यम से नंदलाल ठाकुर के फोन-पे अकाउंट पर ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस ने दोनों नए आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक टाटा हैरियर कार भी जब्त की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नववर्ष के जश्न से पहले ड्रग सप्लाई रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। Raipur MDMA Drug Case में जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी