VHT 2025: बिहार ने रचा इतिहास, 574 रन बनाकर तोड़े वर्ल्ड क्रिकेट के रिकॉर्ड
VHT 2025 :में घरेलू क्रिकेट ने ऐसा ऐतिहासिक दिन देखा, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया को चौंका दिया। रांची के मैदान पर बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बरसात हुई, जिसने भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिहार की टीम ने वह कर दिखाया, जो आज तक लिस्ट-ए क्रिकेट में कोई भी टीम नहीं कर पाई थी।
बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन ठोक दिए। यह लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था, जिसने 2022 में 506 रन बनाए थे। VHT 2025 में पहली बार किसी टीम ने 550 रन का आंकड़ा भी पार किया, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इस ऐतिहासिक पारी के सबसे बड़े नायक रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी। मात्र 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक जड़कर उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में शतक पूरा किया और 59 गेंदों में 150 रन बनाकर सबसे तेज 150 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो पहले एबी डिविलियर्स के पास था।
हालांकि यह जीत सिर्फ वैभव के दम पर नहीं आई। कप्तान सकीबुल गनी ने मात्र 32 गेंदों में शतक लगाकर किसी भारतीय का सबसे तेज लिस्ट-ए शतक जड़ा और 128 रन बनाए। वहीं आयुष लोहारुका ने भी शानदार 116 रनों की पारी खेली। इन धमाकेदार पारियों के दम पर बिहार ने VHT 2025 में इतिहास रचते हुए क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"नारी शक्ति वंदन अधिनियम" पर गरमाई सियासत: विधायक ललिता यादव का विपक्ष पर तीखा प्रहार
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ