‘देश में दो ‘नमूने’, एक लखनऊ और दूसरे दिल्ली…’, CM योगी का अखिलेश-राहुल पर बड़ा हमला, विधानसभा में भड़के सपाई
UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला. कोडीन युक्त कफ सिरप को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. वहीं सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. सपा विधायक ने आरोपियों की फोटो उपमुख्यमंत्री के साथ दिखाई तो सीएम ने इसे ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ बताया. इतना ही नहीं सीएम योगी ने बिना नाम लेते हुए कहा कि देश में 2 ‘नूमने’ हैं, जिसमें एक यहां बैठते हैं और दूसरे जब भी गंभीर मुद्दे पर बात होती है तो विदेश भाग जाते हैं. सीएम योगी के तीखे हमले के बाद सपा ने सदन को वॉकआउट कर दिया.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, “देश के अंदर दो नमूने हैं. एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में. देश में कोई चर्चा होते ही वे तुरंत देश छोड़कर भाग जाते हैं और मुझे लगता है कि आपके ‘बबुआ’ के साथ भी यही हो रहा है. वे भी इंग्लैंड की यात्रा के लिए फिर से देश छोड़ देंगे और आप लोग यहां शोर मचाते रहेंगे.”
सपा सरकार में मिला लाइसेंस
सीएम ने आगे कहा, “पहली बात कोडीन कफ सिरप से उत्तर प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है. दूसरी बात, इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत में यह मुकदमा जीत लिया है. तीसरी बात, उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े थोक विक्रेता, जिसे एसटीएफ ने सबसे पहले गिरफ्तार किया था, को समाजवादी पार्टी ने 2016 में लाइसेंस जारी किया था.
दोषियों पर चलेगा बुलडोजर
सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष पर कहा कि इस उम्र में तो उन्हें सच बोलना चाहिए. लेकिन सपा के लोग उनसे झूठ बुलवा रहे हैं. इसके बाद सीएम के ‘नमूना’ शब्द को लेकर बहस तेज हो गई. नेता प्रतिपक्ष ने सीएम के इस बयान को लेकर आपत्ति जताई तो विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. सीएम योगी ने कहा कि चिंता न करें कफ सिरप मामले की जांच एसटीएफ कर रही है. दोषियों पर बुलडोजर एक्शन भी होगा. विपक्ष शोर न मचाए.

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी
5 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, शिक्षा और सड़क दोनों पर फोकस