CM योगी के विधानसभा जिक्र के बाद सामने आई अखिलेश संग आरोपी की तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस मामले में STF और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के समाजवादी पार्टी से संबंध हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, समाजवादी पार्टी की संलिप्तता और सामने आएगी |
विधानसभा में सीएम योगी ने समाजवादी से संबंध का जिस आरोपी का जिक्र किया था, उसकी तस्वीर सामने आई है. इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कफ सिरप मामले में आरोपी आलोक प्रताप सिंह की तस्वीर है. इसी फोटो का जिक्र मुख्यमंत्री योगी ने करते हुए समाजवादी पार्टी को घेरा है |
जांच के दौरान पता चला था कि आरोपी आलोक प्रताप सिंह ने लखनऊ महल जैसी संपत्ति बनाई थी और उसमें करोड़ों रुपये खर्च किए थे. इस मकान के कंस्ट्रक्शन की लागत लगभग 5 करोड़ रुपये थी. उसका कोडीन-बेस्ड कफ सिरप के गैर-कानूनी व्यापार और डायवर्जन में संलिप्तता का खुलासा हुआ था |
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि एक राज्य-स्तरीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अभी मामले की जांच कर रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस और फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) के अधिकारी इस SIT का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि जांच से पता चलेगा कि इस पूरे नेक्सस में किसे पैसा मिला और इससे जुड़ी सभी बातें सामने आएंगी |
सीएम योगी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा, यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पे थे आईना साफ करता रहा… सीएम योगी ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर जहरीले कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि राज्य में सिरप की स्मगलिंग की भी खबरें थीं, जिस पर बड़े पैमाने पर रोक लगाई गई |
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने किया प्रदर्शन
इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के बाहर कफ सिरप कांड के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधायकों ने कोडीन कफ सिरप के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में किया गया |
सभी विधायक पोस्टर व बैनर लेकर पहुंचे. वहीं, केश वर्मा कोडीन सीरप का पोस्टर पहनकर विधानसभा कक्ष पर में पहुंचे. सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि वह मरीज हैं, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है, इसलिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एवं मास्क लगाया है. उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष सवाल उठाता है, तो मुख्यमंत्री इसी तरह का बयान देते हैं और इसी तरह के आरोप लगाते हैं |

Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?
क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा
1.5 लाख बाराती, 7500 किलो चावल… मदुरै की महारानी की शादी का शाही जलवा
महादेव भी करते हैं इस राम मंत्र का जप? जानें सही समय और गुप्त लाभ
हर संकट का समाधान: श्री राम ध्यान मंत्र का अर्थ, लाभ और जप विधि
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव