बैंक कर्मचारियों की समझदारी से बची 2 करोड़ की FD, ठगों का जाल टूटा
लखनऊ | लखनऊ के विकासनगर इलाके में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठगने की कोशिश की. हालांकि, बैंक कर्मियों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जीवन भर की कमाई सुरक्षित बचा ली गई |
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने घर के पास स्थित मामा चौराहा पर मौजूद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ब्रांच में अपनी 13 एफडी को तुड़वाने पहुंची थीं | इन एफडी से उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये मिलने थे. इतनी बड़ी रकम देखकर बैंक कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी |
CBI अधिकारी बनकर दी गई धमकी
पुलिस जांच में सामने आया कि बीते 5 दिनों से साइबर जालसाज महिला को लगातार फोन और व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए धमका रहे थे. जालसाज खुद को CBI पुणे का अधिकारी बताकर कह रहे थे कि महिला और उनके दिवंगत पति के नाम का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग में हुआ है | इतना ही नहीं, उन्हें कश्मीर और दिल्ली में हुई आतंकी घटनाओं से जोड़ने की धमकी भी दी गई |
डर के माहौल में जालसाजों ने महिला का ब्रेनवॉश कर आधार कार्ड और बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली | साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वह किसी को कुछ न बताएं, घर से बाहर न निकलें और सारी जमा पूंजी एक खाते में जमा कर दें, ताकि बाद में RTGS के जरिए पैसा ट्रांसफर कराया जा सके |
कैसे बची बड़ी रकम?
घबराई महिला ने जालसाजों के कहने पर एफडी तुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. इसी दौरान बैंक कर्मियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया |विकासनगर थाना पुलिस ने तुरंत बैंक से समन्वय कर महिला को साइबर ठगी की जानकारी दी और उनकी 1.21 करोड़ रुपये की एफडी का भुगतान रुकवाया |
पुलिस ने महिला के अन्य बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई और ग्रामीण बैंक, ICICI बैंक समेत अन्य बैंकों से संपर्क कर सभी खातों को फ्रीज करा दिया |इस तरह करीब 1.5 करोड़ रुपये की बड़ी साइबर ठगी को समय रहते रोक लिया गया |

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण