घने कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है | आज प्रदेश में कहीं-कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा देखने को मिलेगा. इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है. लिहाजा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. बात करें लखनऊ की तो तापमान दिन में करीब 20 से 21 डिग्री सेल्सिसय और रात में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा |
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12 से 14 और दिन का तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. दिन में साफ और धूप वाला मौसम रहेगा | सुबह हल्का कोहरा दिख सकता है | वहीं, कानपुर में तापमान दिन में 19 से 20 डिग्री सेल्सियस और रात में 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. सुबह कोहरे गिरने से विजिबिलिटी कम हो सकती है |
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है | पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम ऐसा ही रहेगा. पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी | इसके बाद 18 और 19 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं कोहरा होने की संभावना है. इसके बाद 20, 21 और 22 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है | सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा होने की संभावना है |
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर कोहरा
मंगलवार को मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला | तड़के 7 बस और 3 गाड़ियां टकरा गईं | इसके बाद कई वाहनों में लगी आग में झुलसने से 13 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 35 लोग घायल भी हुए हैं. एडीएम के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन हुआ है. इसे 2 दिनों के भीतर तफ्तीश पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं |
मथुरा के एसएसपी ने कहा, ये टक्कर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों में हुई थी | सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों की संख्या 13 है. हादसे की वजह से अस्थायी तौर पर मार्ग परिवर्तन किया गया |

सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल