अटल जी की जयंती पर क्या होगा बड़ा ऐलान? CM ने शाह को दिया न्यौता, ग्वालियर बनेगा इतिहास का गवाह?
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आमंत्रण स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया.
मध्य प्रदेश के गौरव थे- मुख्यमंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मध्य प्रदेश का गौरव थे, उनके द्वारा किए गए कार्यों और अद्वितीय योगदान को कोई भूला नहीं सकता. वे सदा अमर रहेंगे. पूर्व पीएम वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में उनकी याद में राज्य सरकार द्वारा कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने जानकारी दी कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया. उन्होंने आगे लिखा कि इस अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती “सुशासन दिवस” पर उनकी जन्मस्थली ग्वालियर में 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ हेतु माननीय गृह मंत्री जी को आमंत्रण दिया.
दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया
गृह मंत्री से मुलाकात से साथ ही सीएम ने मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया. अमर उजाला के अनुसार बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव ने बैठक में अमित शाह को राज्य की विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था और नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में प्रगति के बारे में जानकारी दी. ये मुलाकात इस मायने में अहम हो जाती है क्योंकि मध्य प्रदेश पहला नक्सलमुक्त राज्य बन गया है.

राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में