ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, कर्नाटक राज्यपाल के पोते की पत्नी पहुंचीं रतलाम जनसुनवाई में
रतलाम | रतलाम में एसपी की जनसुनवाई के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया, जब कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते देवेंद्र गहलोत की पत्नी दिव्या अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं. दिव्या ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और बेटी को जबरन अपने पास रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं | दिव्या का कहना है कि उसके पति देवेंद्र गहलोत, ससुर जितेंद्र गहलोत, देवर विशाल गहलोत और दादी सास अनीता गहलोत 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं और रुपए न लाने पर उसे और उसकी 4 साल की बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है |
शादी में बहुत बातें छिपाई गईं- दिव्या
दिव्या ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2018 को रतलाम जिले के ताल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी. लेकिन शादी के बाद पता चला कि उसके पति शराब और अन्य नशे करते हैं और दूसरी महिलाओं से भी संबंध रखते हैं | दिव्या का कहना है कि ससुराल पहुंचते ही स्थितियां बदल गईं. लगातार दहेज की मांग शुरू हो गई और उसके पिता से 50 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जाने लगा |
दिव्या ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने कई बार उसके साथ मारपीट की. एक घटना बताते उन्होंने कहा कि मेरे पति ने मुझे छत से नीचे फेंकने की कोशिश की. मैं गैलरी में गिरी. उस रात मुझे अस्पताल भी नहीं ले जाया गया. अगले दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए. दिव्या के मुताबिक, इन हालात में भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग बंद नहीं की और बेटी से मिलने तक रोक दिया |
बेटी को अपने पास रखने का आरोप
दिव्या की 4 साल की बेटी है, जिसे ससुराल पक्ष ने अपने पास रखा हुआ है और वह उसे मिलने नहीं देते. दिव्या ने कहा कि नवंबर में वह स्कूल में बेटी से मिलने गई थी, लेकिन पति ने उसे मिलने नहीं दिया और कहा कि अगर मायके से 50 लाख नहीं लाई तो बेटी से मिलने नहीं देंगे | दिव्या ने बताया कि रतलाम एसपी अमित कुमार ने उसकी शिकायत ली और कहा कि क्योंकि मामला नागदा का है, इसलिए वह उज्जैन रेंज के आईजी और उज्जैन एसपी को शिकायत भेज दें. नागदा उज्जैन जिले में आता है, इसलिए केस वहीं रजिस्टर्ड होगा |
रतलाम के एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने भी इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दिव्या की शिकायत जनसुनवाई में आई थी. लेकिन मामला उज्जैन जिले का होने के कारण शिकायत को आगे बढ़ाते हुए उज्जैन भेज दिया गया है. पुलिस वहां आवश्यक कार्रवाई करेगी |

अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार