तुहर टोकन ऐप और ₹3100 समर्थन मूल्य से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास, मेहनत और तकनीक से नेतराम साहू बने प्रेरक चेहरा
रायपुर : खैरागढ़, छुई खदान, गंडई जिले के ग्राम खम्हारडीह के प्रगतिशील किसान नेतराम साहू इस वर्ष अपनी उत्कृष्ट खेती और बेहतर प्रबंधन के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पांडादाह धान खरीदी केंद्र में उन्होंने 77.60 क्विंटल धान बेचकर अपनी मेहनत का सम्मानजनक प्रतिफल हासिल किया। प्रति क्विंटल ₹3100 समर्थन मूल्य मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
नेतराम साहू का कहना है कि खेती में समय पर बोनी, खेत की नियमित देखभाल और उर्वरक का संतुलित उपयोग ही उनकी निरंतर बढ़ती पैदावार का कारण है। वे खेत को परिवार की तरह संभालते हैं और हर काम को नियमित रूप से करते हैं, जिससे उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया उनके लिए और सरल हो गई जब उन्होंने ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप का उपयोग किया। ऐप से समय पर टोकन मिलने से न तो इंतजार करना पड़ा और न ही किसी भीड़ का सामना करना पड़ा। वे निर्धारित समय पर पहुँचकर आसानी से तौल करा सके। उनका कहना है कि यह व्यवस्था किसानों के समय और मेहनत दोनों की बचत करती है तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है।
नेतराम साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, खरीदी व्यवस्था का डिजिटलीकरण और किसान–हितैषी नीतियों से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे खेत और परिवार के जीवन में दिखाई देने लगा है।
इसी केंद्र में ग्राम साल्हेवारा के किसान राजेश साहू ने भी 35.60 क्विंटल धान बेचकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाया, जिससे अन्य किसानों में भी सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बढ़ा है।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू