UP में सियासी तूल: अखिलेश का BJP पर SIR के जरिए वोट कटाने का आरोप
यूपी | आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और कन्नोज से सांसद अखिलेश यादव ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी जबसे 2024 का लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में हारी है, तभी से वो बैचेन हैं. उन्होंने दावा किया कि अपनी इस हार से बचने के लिए बीजेपी इसे हार से बचने के लिए SIR करा रही है |
उन्होंने कहा कि बीजेपी के संसाधनों का मुकाबला कोई नही कर सकता, कुछ नोएडा की कंपनियां इसके लिए काम कर रही हैं. उन्हें आरोप लगाया कि बीजेपी जिन बूथों पर हारी है, वहां उसने खास तैयारी की है और ऐसे बूथे से SIR में ज्यादा से ज्यादा वोट वह काटना चाहती है. साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा कि SIR ऐसे समय में लाया गया है, जब सबसे ज्यादा शादियां है. इस वजह से लोग अपना SIR फॉर्म नहीं भर पाएंगे |
बीजेपी कर रही ड्रामा
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी ड्रामा करती है. उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि किसी की जान जाना भी ड्रामा है क्या? बीजेपी ऐसा ड्रामा करती है कि पुलिस से मिलकर वोटरो पर रिवाल्वर लगा देती है. इसके अलावा उन्होंने SIR के दौरान हो रही BLOs की मौत पर चिंता जाहिर की |
समाजवादी नेताओं को दे चुकें हैं संदेश
अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहने वालों को साफ निर्देश दिए हैं कि SIR की प्रक्रिया में लगन से काम करने वाले नेताओं टिकट के दौरान उसे प्राथमिकता दी जाएगा. बता दें, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के SIR फॉर्म भरवाने में मदद कर रहे हैं, ताकि किसी का वोट ना काटा जा सके |

आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड
वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें
पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?