मध्य प्रदेश सरकार ने दिया किसानों को न्यौता, जबलपुर में हर रविवार लगेगा जैविक हाट
जबलपुर: लोगों के स्वास्थ्य और किसानों को लेकर प्रशासन ने शानदार पहल की है. अब हर रविवार को जबलपुर कृषि उपज मंडी में जैविक हाट लगाया जाएगा. जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपना उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचने के लिए एक प्लेटफार्म देने की कोशिश की जा रही है. 30 नवंबर से जबलपुर में हर रविवार को यह हाट लगाया जाएगा.
लोगों के लिए हानिकार कीटनाशक उत्पाद
अब यह बात लोगों की समझ में आ गई है कि हम जो खाद्य पदार्थ खा रहे हैं. उनमें कीटनाशक और रसायनों का प्रयोग किया गया है. यह कीटनाशक रसायनों का प्रयोग मानव शरीर के लिए हानिकारक है, लेकिन इस समस्या का समाधान क्या है? इसको लेकर कुछ लोगों ने पहल की और उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती या जैविक खेती के जरिए ऐसे उत्पाद पैदा किया जा सकते हैं, जिनमें रसायन या कीटनाशक का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं किया गया हो. किसानों ने इसका प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है.
जबलपुर में 1500 हेक्टेयर में जैविक खेती
जबलपुर के कृषि विभाग के संयुक्त संचालक एसके निगम ने बताया कि "जबलपुर में लगभग 1500 हेक्टेयर जमीन पर प्राकृतिक और जैविक खेती हो रही है, लेकिन किसानों की एक बड़ी समस्या यह है कि वे सामान को कहां बेचें, क्योंकि बाजार में अब तक जैविक उत्पाद को बेचने के लिए अलग से कोई इंतजाम नहीं किए गए थे. इसकी वजह से किसानों को उनके उत्पाद के सही दाम भी नहीं मिल रहे थे. राज्य सरकार ने इस विषय पर गंभीरता दिखाई. एसके निगम ने बताया कि बीते दिनों चीफ सेक्रेटरी ने भी यह आदेश दिए हैं. इसके साथ ही कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में भी इस बात की चिंता जताई गई थी कि जैविक उत्पाद पैदा करने वाले किसानों के लिए एक बाजार होना चाहिए."
हर रविवार जबलपुर में लगेगा जैविक हाट
जबलपुर में अब हर रविवार को विजयनगर की सब्जी मंडी में जैविक उत्पादों का बाजार लगाया जाएगा. कृषि अधिकारी एसके निगम का कहना है कि हमने सभी किसान संगठनों और किसानों से यह अपील की है कि वे इस बाजार में अपना जैविक उत्पाद बेचने के लिए जरूर आएं. इसके साथ ही शहर के लोगों को भी कहा जा रहा है कि वे इस मंडी में जैविक उत्पाद खरीदने के लिए पहुंचे.
उन्होंने बताया कि यहां आने वाले किसानों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा. उनके उत्पाद को जैविक सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल करने की कोशिश भी शुरू की जाएगी. इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा.

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड
वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें