दित्वा' तूफान: तटीय इलाकों में आसमानी आफत का खतरा, NDRF-SDRF हाई अलर्ट पर; क्या आपके शहर में भी होगा असर?
चक्रवात दित्वा बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर होता जा रहा है और भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव के संकेत 24 घंटे पहले से ही दिखने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे चक्रवात चेन्नई से करीब 390 किमी और पुडुचेरी से लगभग 290 किमी दूर था। तूफान के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश जारी है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
चेन्नई में समुद्र उफान पर है और तेज हवाएं स्थिति को और गंभीर बना रही हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवात दित्वा आज तट से टकरा सकता है, जिससे बारिश और हवाओं की रफ्तार और बढ़ सकती है। पुडुचेरी में भी उच्च ज्वार, समुद्री उथल-पुथल और लगातार बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट के पास न जाने की अपील की है।
तूफान की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की 6 बटालियनों की पांच टीमों को गुजरात के वडोदरा से चेन्नई एयरलिफ्ट कर तैनात किया गया है। ये टीमें FWR और CSSR संसाधनों से पूरी तरह लैस हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
चक्रवात का असर परिवहन सेवाओं पर भी दिख रहा है। चेन्नई एयरपोर्ट को रविवार को 47 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें 36 घरेलू और 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। इसी तरह, रेलवे ने भी सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी जोन और डिवीज़न को अलर्ट रहने और वॉर रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू