सामूहिक विवाह होगा बेहद खास, आज मोहन यादव के बेटे की शादी में पहुंचेंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री
उज्जैन: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की शादी 30 नवंबर को होने वाली है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री बेटे के साथ कुल 22 जोड़े विवाह बंधन में बांधने जा रहे हैं. इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल, लगभग 25 विश्वविख्यात संत महात्मा व अन्य कई VVIP शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का परिवार सामूहिक विवाह में अपने बेटे की शादी कर रहा है और उसका पूरा खर्च उठा रहा है.
कार्यक्रम स्थल पर विशेष मंच बना कर तैयार किया गया है जहां सभी VIP VVIP बैठेंगे. साथ ही यहां 22 वर-वधू एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी 28 नवंबर से उज्जैन में ही हैं जिन्होंने खुद जाकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियां देखीं.
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और संतो के जानिए नाम
कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत, बिहार के आरिफ मोहम्मद खान, गुजरात के आचार्य देवव्रत, हरियाणा के बंडारू दत्तात्त्रेय, नागालैंड के लॉस एंजिल्स, ओडिसा के डॉ हरिबाबू कम्भम्पाटि, पंजाब के गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के हरिभाऊ किशराव बांगड़े, उत्तर प्रदेश से आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी.
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अरुणाचल प्रदेश के प्रेमा खांडू, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, बिहार के नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, गोवा के प्रमोद सावंत, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, ओडिशा से मोहन चरण मांझी, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. विश्वविख्यात संतों में बाबा रामदेव, अवधेशानंद, कैलाशानंद, रविंद्रपुरि, हरिगिरि, आचार्य विश्वात्मानंद महाराज व अन्य शामिल होंगे.
50 हजार मेहमानों के आगमन की तैयारी...
सामूहिक सम्मेलन में 22 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं. खास बात यह है इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और सामान्य सभी वर्ग के जोड़े शामिल हैं. सभी वर एक साथ बारात लेकर कार्यक्रम स्थल जाएंगे, तोरण मार मंडप में बैठेंगे. यहां लगभग 50 हजार मेहमानों के आगमन की व्यवस्था की गई है.
भोपाल व उज्जैन के कारीगरों ने तैयार किया विशाल डोम...
सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 नवंबर रविवार को सुबह 11 से 4 बजे तक उज्जैन में वाकणकर ब्रिज के पास शिप्रा तट पर होगा. इस कार्यक्रम में 5 विशेष डोम बनाए गए हैं. ये डोम उज्जैन के कुछ कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हैं. कारीगर अमन शर्मा ने बताया 2 दिन के अंदर 400 फुट का विशाल डोम बनाया है, जिसमें प्लाईवुड के फ्लेक्स के खास कमरे शामिल हैं. यहां एक विशाल मंच बनाया गया है जो 40/100 साइज है व एक मंच 50/25 का है.

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू