नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, जानें क्या है नई FIR में?
दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप में नई FIR दर्ज की है। यह FIR 3 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई, जिसे ईडी ने अपनी जांच रिपोर्ट के साथ दिल्ली पुलिस को सौंपा था।
FIR में राहुल और सोनिया गांधी के अलावा छह और व्यक्तियों तथा तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपों के अनुसार कांग्रेस से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी के जरिए अपने कब्जे में लेने के लिए आपराधिक साजिश रची गई। ईडी ने PMLA की धारा 66(2) के तहत यह मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद EOW ने कार्रवाई की।
FIR में जिन लोगों के नाम शामिल हैं उनमें सैम पित्रोदा (इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख) और तीन अन्य व्यक्तियों के नाम भी हैं। वहीं जिन कंपनियों को आरोपी बनाया गया है उनमें AJL, यंग इंडियन और Dotex Merchandise Pvt. Ltd. शामिल हैं। डोटेक्स को कोलकाता की एक कथित शेल कंपनी बताया जाता है, जिसने यंग इंडियन को ₹1 करोड़ की फंडिंग दी थी।
आरोप है कि इसी लेन-देन की मदद से यंग इंडियन ने कांग्रेस को ₹50 लाख देकर करीब ₹2,000 करोड़ की संपत्ति वाली AJL पर नियंत्रण हासिल कर लिया। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह पूरी प्रक्रिया वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े का हिस्सा हो सकती है।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू