शानदार काम को सलाम! गृह मंत्री ने किया उत्कृष्ट पुलिस स्टेशनों को सम्मानित, जानें कौन सा थाना किस नंबर पर?
DGP-IGP Conference: रायपुर में 3 दिवसीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस(DGP-IGP Conference) की आज से शुरुआत हो चुकी है. इसमें गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में 2 सत्रों के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे. वहीं कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन को सम्मानित किया.
दिल्ली के गाजीपुर थाने को मिला पहला स्थान
डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान 3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया गया है. इनमें दिल्ली के गाजीपुर को पहला स्थान, जबकि अंडमान के पहरगांव थाने को दूसरा और कर्नाटक के कवितला रायचूर थाने को तीसरा स्थान मिला है. ये कॉम्पटीशन अलग-अलग टाइप के थानों के बीच था. पहले 70 थानों में से टॉप टेन थानों को निकाला गया और फिर इनमें 3 थानों को पुरस्कार दिया गया.
वहीं पहला स्थान पाने पर दिल्ली के गाजीपुर थाना प्रभारी ने खुशी का इजहार किया. गाजीपुर थाना अध्यक्ष उपाध्याय बाला शंकरन ने विस्तार न्यूज से बातचीत के दौरान कहा कि ये सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है. मीडिया ने भी काफी सहयोग किया. सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं.
3 दिनों में कुल 8 सत्र होंगे
रायपुर में आज से डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस(DGP-IGP Conference) की शुरुआत हो चुकी है. इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं. ये कॉन्फ्रेंस 3 दिनों तक चलेगी. जिसमें कुल 8 सत्र होंगे. इसमें आज यानी 28 नवंबर को 2, 29 नवंबर को 4 और 30 नवंबर को 2 निर्धारित किए गए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठक के 8 सत्रों में और PM मोदी 6 सत्रों में शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
भोपाल में गौ-वंश पर क्रूरता: गांधी नगर में दो गायों की चोरी और वध की आशंका से तनाव।
ओबीसी कोटे के बिना अधूरा है आरक्षण— शोभा ओझा ने सरकार को दी कड़ी चेतावनी
नारायणपुर के आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, इलाके में मची भारी अफरा-तफरी