गलती से भी न खाएं ये चीजें, पथरी का दर्द कर देगा बेहाल
उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल के चलते पथरी की परेशानी आम हो गई है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे खाने में कुछ ऐसे तत्व शामिल होते हैं, जो पेट में जमा होकर पथरी को निमंत्रण दे सकते हैं। ऐसे में आपको ये जानना जरुरी है कि पथरी से बचने और उसे खत्म करने के लिए हमें कैसी डाइट लेना चाहिए।
क्या होती है पथरी?
पथरी क्या होती है? दरअसल, जब हमारे पेट में आॉक्जालेट, कैल्शियम जैसे क्रिस्टल्स इकट्ठा होकर जमा हो जाते हैं, तो एक गठान जैसी संरचना बनने लगती है, ये ठीक पत्थर की तरह समान दिखती है। जिसे पथरी कहते हैं। पथरी की समस्या अधिकतर किडनी में होती है, इसलिए इसे किडनी स्टोन कहा जाता है।
मानें तो पथरी होने पर शराब बिलकुल नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा नट्स खाने से बचें, क्योंकि यह स्टोन को बढ़ने में मदद करते हैं। जो लोग पथरी की समस्या से परेशान हैं उन्हें अंडा, मांस, मछली अवॉइड करना चाहिए।
पथरी में क्या खाएं?
- पथरी की समस्या से बचने के लिए बार-बार पानी पीना चाहिए। पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए।
- जिन लोगों को किडनी स्टोन है, तो वह इसे बढ़ने से रोकने के लिए हाई फाइबर वाली चीजें खाएं, इससे स्टोन को बढ़ने से रोका जा सकता है।
- किडनी स्टोन से बचने के आप डाइट में साइट्रिस एसिड वाले फल जैसे- संतरा, नींबू, मौसंबी खा सकते हैं।
- किडनी स्टोन की समस्या से परेशान होने पर नारियल पानी पी सकते हैं। इसमें फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है। ये पथरी में फायदेमंद है।
- पथरी में फलीदार सब्जियां भी खा सकते हैं। बेल के फल, बेल की पत्तियां, जंगली गाजर, शुगर बीट जैसी जड़ी बूटी पथरी बनने से रोकती हैं, इनका काढ़ा बनाकर सेवन करें।
- गन्ने का जूस भी किडनी स्टोन को रोकता है, पथरी की तकलीफ में ये फायदेमंद है।

गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम रघुवंशी को जमानत, लेकिन इंदौर आने पर लगी रोक
इंदौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, PWD अधिकारी सस्पेंड, ग्वालियर अटैच
इंदौर के जलूद में 271 करोड़ की सोलर परियोजना तैयार, CM करेंगे उद्घाटन
पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर सुबह से लंबी कतारें
एक्सप्रेसवे पर टोल दरें लागू, कार चालकों को चुकाने होंगे करीब ₹1500
Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?
क्या आज भी पृथ्वी पर हैं Hanuman? Ramayana के बाद की रहस्यमयी कथा
1.5 लाख बाराती, 7500 किलो चावल… मदुरै की महारानी की शादी का शाही जलवा
महादेव भी करते हैं इस राम मंत्र का जप? जानें सही समय और गुप्त लाभ