बड़ी कार्रवाई : अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 248 क्विंटल धान जब्त
कोंडागांव अवैध धान भंडारण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले में बड़ी कार्रवाई की है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के तहत धान खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को रोकने के लिए कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने विशेष निगरानी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत प्रशासनिक टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए कुल 248 क्विंटल धान जब्त किया है।
यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोंडागांव अजय उरांव के नेतृत्व में की गई। उनके साथ तहसीलदार माकड़ी और खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। टीम ने जिले के विभिन्न गांवों में निरीक्षण किया और कई स्थानों पर अवैध भंडारण का खुलासा हुआ।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सोड़सिवनी के तितना गांव में दीपक साहू के कब्जे से 82.80 क्विंटल, ग्राम पंचायत लुभा निवासी घूमेंद्र पांडेय से 86 क्विंटल, तथा ग्राम हाड़ीगांव निवासी रोहित नेताम के गोदाम से 80 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी जब्त धान को छत्तीसगढ़ मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रखा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी कड़ाई से जारी रहेगा। अधिकारी बता रहे हैं कि किसानों के हितों की रक्षा और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की निरंतर निगरानी आवश्यक है।
कोंडागांव अवैध धान भंडारण के खिलाफ चल रही यह कार्रवाई जिले में अनियमितताओं पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा