नगर निगम ने काटे डेयरी संचालकों के नल कनेक्शन, 9 के खिलाफ FIR, क्या है वजह
सागर: आजकल जिला और नगर निगम प्रशासन ने महत्वपूर्ण योजनाओं और कामों को लेकर आ रही अड़चनों पर सख्त रूख अपना लिया है. पराली जलाने का मामला हो, नलों से होने वाली पानी की बर्बादी और डेयरी विस्थापन को लेकर सख्ती पर उतर आया है. शहर में डेयरी संचालित करने वालों के नल कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है. शहर के नजदीक हफसिली डेयरी विस्थापन परियोजना निगम द्वारा विकसित की गयी है, लेकिन ज्यादातर डेयरी संचालक शहर के अंदर ही डेयरी संचालित कर रहे हैं.
जबकि शहर में डेयरी संचालन पर प्रतिबंध है. शहर में गंदगी के कारण जहां स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा है. वहीं पशुओं के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना भी हो रही है. ऐसे में अब नगर निगम ने शहर के भीतर डेयरी संचालित करने वालों के नल कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है.
शहरी डेयरी संचालकों पर कार्रवाई
नगर निगम सागर शहर से डेयरी विस्थापन की मुहिम लगातार चला रहा है. निगम आयुक्त राजकुमार खत्री खुद मुहिम को आगे बढ़ाते हुए डेयरी संचालकों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कृष्णगंज वार्ड से डेयरियों के नल कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू की है. नगर निगम आयुक्त ने जल प्रदाय शाखा को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी डेयरी संचालक, जो हफसिली डेयरी परियोजना स्थल या शहर से बाहर डेयरियां नहीं ले जा रहे हैं, उनके नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाए. निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में डेयरी संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके अलावा आयुक्त ने भविष्य में नगर निगम की दूसरी सेवाएं भी बंद करने की चेतावनी दी है.
अब तक 10 डेयरियों का निरीक्षण
सागर नगर निगम को 1 अप्रैल 2023 पशु विचरण मुक्त शहर घोषित कर दिया गया है. डेयरी परियोजना स्थल के शुरू होने के बाद अभी भी कई डेयरी संचालक हफसिली जाने तैयार नहीं है, लेकिन प्रशासन अब सख्ती पर उतर आया है. गुरूवार को कृष्णगंज वार्ड से मुहिम शुरू करने के बाद बुधवार को नगर निगम के आयुक्त ने 10 डेयरियों का निरीक्षण किया. अब नगर निगम 9 डेयरियों पर एफआईआर दर्ज कराएगा.

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू