हिंदू राष्ट्र पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान, बोले—470 सीटें मिलने के बाद ही होगा बदलाव
जगद्गुरु रामभद्राचार्य इन दिनों छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में श्रीमद् भागवत कथा के लिए पहुंचे हुए थे. कथा के समापन वाले दिन उन्होंने खास बातचीत करते हुए कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर बहुत अच्छा लगा. इसके अलावा भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संसद में कम से कम 470 सीट जब मिलेगी , तब हम संविधान में परिवर्तन कर पाएंगे.
‘संसद में कम से कम 470 सीट जब मिलेगी…’
पद्मविभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने 7 दिनों तक छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में भागवत कथा की. कथा के समापन के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने विस्तार न्यूज से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा- ‘छत्तीसगढ़ आकर बहुत अच्छा लगा. महारानी कौशल्या के मायके आए हैं. राम मंदिर के बाद काशी विश्वनाथ भी मिलेगा, कृष्ण जन्मभूमि भी मिलेगी. वहीं, भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संसद में कम से कम 470 सीट जब मिलेगी, तब हम संविधान में परिवर्तन कर पाएंगे.
मिसेज CM कौशल्या देवी साय पहुंचीं
कथा समापन के एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर को जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए CM विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय भी पहुंचीं. उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर रामभद्राचार्य जी ने कौशल्या देवी साय को रामचरितमानस की धार्मिक पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया. इस दौरान कौशल्या देवी साय ने कहा- ‘जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का सान्निध्य प्राप्त करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है.’
बता दें कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जो रामभद्राचार्य जी के प्रवचन से अभिभूत नजर आए. उनकी कथा को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे.

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
ढाबे में हंगामा और मारपीट, बदमाशों की करतूत CCTV में रिकॉर्ड
वाशिंगटन-लंदन में कूटनीतिक तनाव: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के 'प्रवासी आक्रमण' वाले बयान पर भड़का ब्रिटेन
जान्हवी कपूर के सीन पर उठे सवाल, ‘पेद्दी’ के निर्देशक ने दी सफाई
ममता बनर्जी के गढ़ में महा-बगावत: कालीघाट की बैठक से सांसदों-विधायकों ने बनाई दूरी, टूट की कगार पर तृणमूल
US में छाया भारतीय आमों का स्वाद, देखते ही देखते खाली हुई दुकानें