भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में दिखीं करीना कपूर, स्टेडियम में लगाया स्टारडम का तड़का
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे महिला विश्व का सेमीफाइनल मैच लाइव देखने स्टेडियम पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। इससे पहले उन्होंने एक पोस्ट साझा कर भी इसकी जानकारी दी थी और भारतीय महिला क्रिकेटर के समर्थन की बात कही थी।
स्टेडियम पहुंची करीना कपूर खान
करीना कपूर खान मुंबई में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सपोर्ट करने पहुंचीं। इस मौके पर मैदान में एंकर से बात करते हुए करीना ने कहा- 'विमेंस क्रिकेट को बहुत सपोर्ट मिल रहा है वो देखकर अच्छा लग रहा है। जिस तरह हमारे खिलाड़ी परफॉर्म कर रहे हैं। खास तौर पर स्मृति मंधाना, वो काबिल-ए-तारीफ है।' सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर के स्टेडियम पहुंचने के वीडियोज और फोटोज सामने आने लगे हैं।
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था शेयर
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो महिला क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेटर्स का हौसला अफजाई करने जा रही हैं। इसके अलावा वह यूनिसेफ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी शामिल हुईं।
क्या है मैच को लेकर अपडेट?
आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करेगी। जो टीम यह मैच जीतेगी, वो साउथ अफ्रीका के साथ फाइनल में भिड़ेगी।

यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
फर्जी हस्ताक्षर या सियासी साजिश? TMC में दस्तावेज लीक से बढ़ा विवाद
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला