बेटे के जन्म पर परिणीति-राघव ने शेयर किया आभार, प्रशंसकों को किया शुक्रिया
मुंबई: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्तूबर को अपने बेटे का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर उन्हें प्रशंसकों, दोस्तों और शुभचिंतकों से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला। परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा कर सभी का धन्यवाद किया।
परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जिसके ऊपर लिखा, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! हम हर संदेश को पढ़कर बहुत खुश हैं। आप सबको प्यार, परी और राघव।'
परिणीति ने दिया बेटे को जन्म
उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा एक खूबसूरत पोस्ट के साथ की, जिसमें लिखा था, 'हमारा नन्हा मेहमान आ गया! हमारी बाहें और दिल भरे हुए हैं। पहले हम दो थे, अब हमारा परिवार पूरा है।'
परिणीति के बारे में
परिणीति और राघव ने 25 अगस्त, 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर एक प्यारे केक की तस्वीर के साथ साझा की थी, जिसमें '1 + 1 = 3' लिखा था। परिणीति ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह राघव के साथ टहलते हुए अपना बेबी बंप दिखा रही थीं। दोनों की शादी 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी। इससे पहले 13 मई, 2023 को दिल्ली में उनकी सगाई हुई थी। परिणीति आखिरी बार फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं।

युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा