इजराइल ने कहा- गाजा की रफाह सीमा बंद रहेगी, बंधकों के अवशेषों को लेकर दबाव रहेगा बरकरार
तेल अवीव। इजराइल ने स्पष्ट कर दिया है, कि गाजा और मिस्र के बीच रफाह सीमा अगले आदेश तक बंद रहेगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जबकि मिस्र में फिलिस्तीनी दूतावास ने घोषणा की थी कि सीमा को सोमवार से फिर से खोला जाएगा ताकि बाहरी गाजा लौटने वाले लोगों को राहत मिल सके।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि रफाह क्रॉसिंग को फिर से खोलने का निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि हमास युद्धविराम के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को किस तरह पूरा करता है, विशेष रूप से सभी मृत 28 बंधकों के अवशेष लौटाने के मुद्दे पर।
इससे पहले इजराइली विदेश मंत्रालय ने संकेत दिया था कि सीमा रविवार तक खुल सकती है। हालांकि अब सरकार ने अपना रुख कड़ा करते हुए शनिवार को कहा, कि हमास द्वारा बंधकों के अवशेषों की वापसी तक कोई ढील नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि रफाह सीमा युद्ध से पहले गाजा की एकमात्र ऐसी सीमा थी जो इजराइली नियंत्रण से बाहर थी। मई 2024 में इजराइल द्वारा गाजा पट्टी पर नियंत्रण स्थापित करने के बाद से यह सीमा बंद है।

युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा