भारत-अमेरिका व्यापार पर टैरिफ की मार, लेकिन बाकी 24 देशों में बढ़ा एक्सपोर्ट
व्यापार: टैरिफ को लेकर जारी गतिरोध के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात घटा है, जबकि दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, इटली, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, मिस्र समेत 24 देशों में निर्यात में वृद्धि हुई है।
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की अक्तूबर महीने की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार विविधीकरण की स्पष्ट प्रवृत्ति को दर्शाते हुए भारतीय निर्यातकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 24 देशों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की, जबकि सितंबर में उच्च टैरिफ के कारण अमेरिका को निर्यात में गिरावट आई।
सितंबर में अमेरिका को भारत का माल निर्यात 11.9 प्रतिशत घटकर 5.5 अरब डॉलर रह गया, जबकि अगस्त 2025 में इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। टैरिफ बढ़ने से पहले माल की जल्दी सप्लाई (फ्रंटलोडिंग) नहीं की जाती तो गिरावट और ज्यादा होती। इसके विपरीत सितंबर में गैर-अमेरिकी बाजारों को निर्यात 10.9 प्रतिशत बढ़ा, जो अगस्त में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है।
129 अरब डॉलर की सकारात्मक वृद्धि...भारत का निर्यात जिन 24 देशों में बढ़ा है उनमें, दक्षिण कोरिया, यूएई, जर्मनी, टोगो, मिस्र, वियतनाम, इराक, मेक्सिको, रूस, केन्या, नाइजीरिया, कनाडा, पोलैंड, श्रीलंका, ओमान, थाईलैंड, बांग्लादेश, ब्राजील, बेल्जियम, इटली और तंजानिया शामिल हैं। इन देशों को किए गए निर्यात में अप्रैल-सितंबर 2025-26 में 129.3 अरब डॉलर की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो भारत के कुल निर्यात का 59 प्रतिशत है।
अन्य बाजारों पर निर्यातकों की नजर
निर्यातक अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व जैसे अन्य बाजारों पर ध्यान दे रहे हैं। अमेरिका और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत