त्योहारी सीजन में बढ़ी अस्थायी नौकरियों की मांग, कंपनियां डिजिटल स्किल वाले कर्मचारियों को दे रहीं तरजीह
व्यापार: देश में त्योहारी मौसम के दौरान होने वाली अल्पकालिक भर्तियों में भी अब तीन-चौथाई नियोक्ता डिजिटल कौशल को अनिवार्य कर रहे हैं। टीमलीज एडटेक की रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रिम पंक्ति और आपूर्ति भूमिकाओं से इतर करीब 76 फीसदी नियोक्ता अब मौसमी भूमिकाओं के लिए भी तकनीकी दक्षता जरूरी कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल मंच, भंडारण प्रणाली और कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित ऑर्डर प्रबंधन में कुशल कर्मचारियों को बार-बार अल्पकालिक अनुबंध मिलने की संभावना अधिक होती है।
टीमलीज एडटेक के संस्थापक एवं सीईओ शांतनु रूज ने कहा, त्योहारी मौसम में नियुक्तियां अब केवल सीटें भरने के बारे में न होकर ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की तलाश के बारे में हैं, जो डिजिटल टूल, प्लेटफॉर्म और एआई-सक्षम प्रणाली का उपयोग कर सकें। त्योहारी सत्र में बढ़ी मांग को देखते हुए डिजिटल कौशल वाले कर्मचारी इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए सबसे उपयुक्त स्थिति में होते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पारंपरिक त्योहारी नौकरियों के अलावा नियोक्ता एआई-चालित ग्राहक जुड़ाव और त्योहारी रुझानों के विश्लेषण प्रबंधन के लिए प्रॉम्प्ट इंजीनियर, प्रक्रिया स्वचालन विश्लेषकों और डाटा मार्केटिंग अधिकारियों की भी भर्ती कर रहे हैं। छोटे शहरों में डिजिटल रूप से सक्षम नियुक्तियों में सबसे तेज वृद्धि देखी जा रही है। यह रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों के 837 नियोक्ताओं के व्यापक सर्वेक्षण पर आधारित है।

प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
नेपाल पहुंची Hero EV, तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स से बढ़ाया ग्लोबल विस्तार
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
तीर-धनुष से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने सूझबूझ से किया काबू
रणबीर कपूर ने 'धूम 4' की अटकलों पर लगाया विराम, 'लव एंड वॉर' को लेकर दिया बड़ा संकेत
ई-बसों की शुरुआत फिर टली, भोपाल में नई तारीख का इंतजार
विश्वनाथ धाम की हाईटेक सुरक्षा! AI, 2575 कैमरे और ड्रोन से संदिग्धों पर रहेगी नजर
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, हिमाचल में दो की गई जान