भारत ने रचा नया इतिहास — वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, 10 बार दोहराई जीत की कहानी
नई दिल्ली: भारत ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है, जो कि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी लगातार 10वीं टेस्ट सीरीज जीत है. भारत ने दिल्ली टेस्ट 7 विकेट से अपने नाम कर 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया.
भारत ने 1987 के बाद से ही दिल्ली में कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. वो लगातार 14 टेस्ट से अजेय है, जो कि किसी एक वेन्यू पर घर में नया रिकॉर्ड है. भारत ने मोहाली में लगातार 13 टेस्ट जीते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत भारत को शुभमन गिल की कप्तानी में मिली पहली टेस्ट सीरीज जीत है. इंग्लैंड में उन्होंने पहली बार टेस्ट में कप्तानी की थी. मगर वहां खेली सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में खेले टेस्ट में भारत ने अपने रिकॉर्ड को और दुरुस्त किया है . भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 1994 से अब तक अजेय है. इस दौरान उसने 10 टेस्ट जीते हैं और 2 टेस्ट वेस्टइंडीज से ड्रॉ कराए हैं.
ओवरऑल भी भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई टेस्ट साल 2002 से नहीं गंवाया है. फिर चाहे वो अपने घर में खेले हों या फिर वेस्टइंडीज में.

गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज
पंजाब की राजनीति गरमाई, बीजेपी का नया मास्टर प्लान सामने
GT के खिलाफ मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार का फोकस साफ
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
“कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला”— Ram Vichar Netam का दावा
Mitchell Santner की चोट से NZ टीम की बढ़ी टेंशन, इतने दिनों के लिए बाहर