बिग बॉस 19 में छिड़ा घमासान! शहबाज-फरहाना आमने-सामने, कुनिका की बातों से भड़की नीलम
मुंबई: बिग बॉस 19 दिन-पे-दिन काफी रोमांचक होता जा रहा है। शो को शुरू हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो चुके हैं। आज सोमवार के दिन शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। शहबाज और फरहाना के बीच जोरदार बहस हो रही है। इसके अलावा कुनिका सदानंद और नीलम गिरी के बीच भी जोरदार भिड़ंत देखी जा रही है।
शहबाज और फरहाना में हुई जोरदार बहस
शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें फरहाना भट्ट शहबाज बदेशा से कहती हैं, ‘आप मुझे बोलेंगे, जो चमचे हैं। आप जो मालती के पीछे हमेशा चलते हैं, वो कुछ नहीं है।’ इसपर नीलम की आवाज आती है कि शहबाज मेरा भाई खतरे में है। इसके बाद फरहाना नीलम से कहती हैं, ‘इस तरह से किसी की बहन बनना लानत है।’ फिर शहबाज और नीलम, फरहाना भट्ट को चमची कहती हैं।
कुनिका ने नीलम को चमची कहा
बिग बॉस 19 का एक और और प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें कुनिका सदानंद कहती हैं, ‘नीलम और तान्या में नीलम चमची बनी हुई हैं।’ इसके बाद फरहाना, अशनूर, नेहल, बसी अली और गौरव खन्ना भी नीलम का ही नाम लेते हैं। फिर अंत में नीलम ने कुनिका को कहा, 'आप मुझे जो-जो दिखती हैं, अगर मैं बोलना चालू करूंगी, तो आप सुन नहीं पाओगी।’ इसके बाद नीलम गिरी को फफक-फफक कर रोते हुए देखा जाता है।
इस सयय क्या चल रहा बिग बॉस 19 में?
बिग बॉस 19 में इस समय नेहल चुडासमा घरवालों को लीड कर रही हैं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस वीकएंड वार पर जीशान कादरी भी घर से बाहर हो गए हैं।

होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख