‘सरकार के पास विषय नहीं, इसलिए 2 दिन में समेट दिया…’, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस पर भूपेश बघेल का तंज
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर गए हैं. जहां वे AICC के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते है। वहीं दिल्ली रवाना होने के पहले भूपेश बघेल ने BJP सरकार और रायपुर में चल रहे कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस को लेकर जमकर निशाना साधा है।
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस पर भूपेश बघेल ने कसा तंज
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को लेकर कहा कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सरकार ने स्वीकार किया कि रेत चोरी हो रही है और चोरी को रोकने में वह असफल है। यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है, जो उनसे नहीं संभाल रहा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विषय नहीं है, इसलिए 2 दिन में समेट दिया।
धान खरीदी के मुद्दे पर पूछा सवाल
इसके अलावा धान खरीदी के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। पिछले साल का धान आज तक उठ नहीं पाया है. उन्होंने कहा कि बताना चाहिए, कितना धान बिका है, कितना DO काटा है..? कलेक्टर को जिम्मेदार बता रहे हैं। नियम सरकार ने बदले जो धान 72 घंटे में उठ जाना चाहिए था. अब उसको 3 महीने तक कर दिया. उसमें कलेक्टर क्या कर सकता है..? क्या अपने सर पर धान को लादकर कलेक्टर ले जाएगा। एक कलेक्टर का ट्रांसफर करने की भी हिम्मत नहीं है, वहीं आज एसपी बैठक में डीएफओ को शामिल करने पर कहा कि रेत से इनका पेट नहीं भरा इसलिए जंगल की ओर जा रहे हैं। कोल घोटाला मामले में 164 के उल्लंघन को लेकर कहा कि हाई कमान को जानकारी देंगे। अधिकारी और न्यायालय के सांठगांठ से सब हुआ है। उसके बारे में हाई कमान को बताएंगे. वरिष्ठ नेताओं को इससे अवगत कराया जाएगा।

पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट