खैरागढ़ हत्याकांड ने दहलाया जिला, पुलिस-फॉरेंसिक की टीम कर रही जांच तेज
राजनांदगांव। खैरागढ़ जिले के रोड अतरिया में गुरुवार की रात बुजुर्ग दंपती बाबूलाल शोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51) की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड की खबर गांव में आग की तरह फैली और देखते ही देखते पूरे अतरिया गांव में मातम और भय का माहौल पसर गया।
जब गांव के अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। तब आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे पहले पड़ोसियों ने बाबूलाल शोरी के घर से अजीब आवाजें सुनीं, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। जब सुबह काफी देर तक दंपती घर से बाहर नहीं निकले, तो कुछ ग्रामीणों ने जाकर दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए।
भगवती गोंड को हिरासत में लिया
दोनों शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है।
पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान संदेह के आधार पर दंपती के पड़ोसी भगवती गोंड (35) को हिरासत में लिया है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं और पुलिस को शक है कि हत्या में भगवती का हाथ हो सकता है। हालांकि, हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस हत्या के सभी संभावित कारणों रंजिश, संपत्ति विवाद या मानसिक विक्षिप्तता की पड़ताल कर रही है।
वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ
फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक से सघन पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश जारी है। मौके से कुछ खून से सने कपड़े और फर्श पर संघर्ष के निशान बरामद किए गए हैं। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा सकें।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु