करवा चौथ पर चांद का इंतजार खत्म! यूपी के हर शहर का समय यहां देखें
हिंदू धर्म में करवा चौथ का त्योहार अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जीवन में उन्नति की कामना से करती हैं।
इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं- यानी दिनभर जल तक ग्रहण नहीं करतीं। शाम के समय करवा माता की पूजा की जाती है, जिसमें महिलाएं 16 श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं।
रात्रि में चंद्रमा के उदय के बाद महिलाएं छलनी से चंद्र देव के दर्शन करती हैं, उन्हें अर्घ्य अर्पित करती हैं और फिर अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का समापन करती हैं। यह परंपरा न केवल पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि पारिवारिक सुख और सौहार्द का भी प्रतीक मानी जाती है।
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
10 अक्तूबर 2025 को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, लखनऊ में 10 अक्तूबर की रात को चंद्रोदय का समय रात 08 बजकर 02 मिनट पर होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय भी अलग अलग रहेगा।
करवा चौथ के दिन अलग-अलग शहरों में कब निकलेगा चांद
शहर समय
लखनऊ 8 बजकर 02 मिनट
कानपुर 8 बजकर 06 मिनट
अगरा 8 बजकर 14 मिनट
मथुरा 8 बजकर 16 मिनट
झांसी 8 बजकर 17 मिनट
गाजियाबाद 8 बजकर 12 मिनट
मेरठ 8 बजकर 10 मिनट
हापुड़ 8 बजकर 10 मिनट
गोरखपुर 7 बजकर 53 मिनट
अलीगढ़ 8 बजकर 12 मिनट
बनारस 7 बजकर 58 मिनट
प्रयागराज 8 बजकर 02 मिनट
अयोध्या 8 बजकर 49 मिनट
मुरादाबाद 8 बजकर 06 मिनट
बरेली 8 बजकर 05 मिनट
अमरोहा 8 बजकर 07 मिनट
पीलीभीत 8 बजकर 01 मिनट
लखीमपुर खीरी 8 बजे
बहराइच 7 बजकर 57 मिनट
मैनपुरी 8 बजकर 09 मिनट
एटा 8 बजकर 10 मिनट
देवरिया 7 बजकर 52 मिनट
आजमगढ़ 7 बजकर 55 मिनट
बिजनौर 8 बजकर 07 मिनट
बस्ती 7 बजकर 55 मिनट
बलिया 7 बजकर 52 मिनट
शामली 8 बजकर 11 मिनट
शाहजहांपुर 8 बजकर 04 मिनट
गोंडा 7 बजकर 57 मिनट
मुजफ्फरनगर 8 बजकर 09 मिनट
उन्नाव 8 बजकर 09 मिनट
हरदोई 8 बजकर 04 मिनट
ललितपुर 8 बजकर 18 मिनट

होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख