इंदौर-खलघाट हाइवे पर स्विफ्ट और ओमनी कार में हुई आमने सामने की टक्कर, आग लगने के बाद वेन चालक जिंदा जला
इंदौर। महू तहसील (Mhow tehsil) के मानपुर थाना (Manpur Police Station) क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदौर-खलघाट (Indore-Khalghat) हाइवे ( highway) पर एक भीषण सड़क हादसे में ओमनी वेन में आग लग गई। जिसमें चालक वेन में ही जिंदा जल गया। वहीं कार में सवार एक युवक की भी मौत हो गई। घटना के बाद सबसे पहले ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालना शुरू किया।
जानकारी के अनुसार घटना इंदौर-खलघाट हाइवे पर अवलाय ब्रिज पर हुई। जहां ओमनी वेन धामनोद से मानपुर की ओर जा रही थी। वहीं स्विफ्ट डिजायर कार मानपुर से धामनोद की ओर जा रही थी। इस दौरान स्विफ्ट अचानक डिवाइडर पार कर सामने से आ रही ओमनी वेन से टकरा गई।
कैसे लगी आग?
ओमनी वेन में गैस किट लगी होने से विस्फोट हुआ आग लग गई। जिससे वेन चालक जिंदा जल गया। वहीं कार भी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। टक्कर व विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार में सवार युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक कार में फंस गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात खबर लिखे जाने तक ग्रामीणजन व पुलिस मृतक युवक को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे। वहीं 108 एंबूलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख