नासिक में जल्द बसने जा रही है नई फिल्मसिटी, दादा साहब फाल्के की याद में बड़ा प्रोजेक्ट शुरू
मुंबई: महाराष्ट्र में मंदिरों का शहर कहे जाने वाले नासिक में मुंबई की फिल्म सिटी की तर्ज पर एक और फिल्म सिटी बनाई जाएगी। यह फिल्म सिटी नासिक जिले के पहाड़ी शहर इगतपुरी में बनेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए सोमवार को जमीन के लिए मंजूरी प्रदान कर दी।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दी मंजूरी
नासिक भारतीय सिनेमा के जनक और निर्माता-निर्देशक, पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के की जन्मस्थली है। मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर इगतपुरी में प्रस्तावित फिल्म सिटी मुंबई की दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी की तर्ज पर बनाई जाएगी। इसमें एक विशाल परिसर होगा, जिसमें इनडोर स्टूडियो, आउटडोर सेट और फिल्मों एवं टेलीविजन शो के फिल्मांकन के लिए सुविधाएं होंगी। इस परियोजना के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय उपमुख्यमंत्री अजित पवार (वित्त एवं योजना) की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
दादा साहब फाल्के ने बनाई चर्चित फिल्में
दादा साहब फाल्के को भारतीय फिल्म उद्योग का 'पितामह' कहा जाता है। उन्होंने राजा हरिश्चंद्र, सत्यवान सावित्री के अलावा धार्मिक, पौराणिक कथाओं में कई चर्चित फिल्में बनाई थीं। फिल्म ‘गंगावतरण’ दादा साहब फाल्के द्वारा निर्देशित पहली बोलती फिल्म है। दादा साहब फाल्के के नाम कई फिल्म पुरस्कार भी उम्दा कलाकारों को दिए जाते हैं।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण