MP में पुलिस का जबरदस्त एक्शन, चलती बस से दबोचे डकैत, करोड़ों का सोना बरामद
बड़वानी: बड़वानी (Barwani) जिले की नागलवाड़ी और तमिलनाडु (Nagalwadi and Tamil Nadu) पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने डकैती (Robbery) में लूटे गए 10 किलो सोने में से 9 किलो 485 ग्राम सोना, 3 लाख 5 हजार रुपये नगद और हथियार बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में पुलिस ने राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि दोनों आरोपी बस से महाराष्ट्र की ओर से इंदौर जा रहे थे, तभी संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया.
मामला 13 सितंबर 2025 का है, जब तमिलनाडु के समयपुरा, जिला त्रिची में सोने के व्यवसायी के साथ राजस्थान के सात लोगों ने डकैती की थी. इस घटना में तमिलनाडु पुलिस ने पहले ही पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं दो आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश में पुलिस बड़वानी जिले पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बस में सवार होकर इंदौर की ओर जा रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई की गई.
नागलवाड़ी पुलिस और तमिलनाडु पुलिस ने मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालसमुद चौकी के आरटीओ चेक पोस्ट पर बस को रोका और तलाशी ली. इस दौरान मांगीलाल पिता कानाराम (22 वर्ष) और विक्रम पिता रामनिवास (19 वर्ष), दोनों निवासी थाना बिलाड़ा, जोधपुर (राजस्थान), पकड़े गए. उनके पास से लूट का सोना, 3 लाख 5 हजार रुपये नकद, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. कागजी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले गई है.

बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद